जम्मू संभाग के रियासी जिले में सीडीपीओ माहौर के खिलाफ आंगनवाड़ी वर्कर से छेड़खानी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी अधिकारी की तलाश कर रही है। केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया है।
माहौर की पंचायत चना के एक वार्ड में सेंटर चलाने वाली आंगनवाड़ी वर्कर ने सोमवार को पुलिस स्टेशन माहौर में शिकायत दर्ज करवाई। आरोप लगाया कि सीडीपीओ मोहम्मद असलम उसके साथ छेड़खानी करने के साथ अश्लील हरकत करता है। विरोध के बावजूद वह लगातार बदतमीजी करता रहा।
आंगनवाड़ी वर्कर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसएचओ रतन सिह राना ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी गई है। आईसीडीएस विभाग के अधिकारी और एडीसी राजिंदर शर्मा ने बताया कि सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसे निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ पहले भी इस प्रकार की शिकायतें आ चुकी है।