फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGP की बेटी को मिली जमानत, जा सकेगी दिल्ली

Tue, 30 Sep 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दुघर्टना के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट जम्मू सुशील सिंह की अदालत ने डीजीपी की बेटी पूजा को जमानत प्रदान कर दी। 26 सितंबर को कोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत दी थी।
विज्ञापन


अंतरिम जमानत को जमानत के रूप में तब्दील करने के समय मजिस्ट्रेट ने पाया कि आरोपी ने कोर्ट के आदेशानुसार अंतरिम जमानत के दौरान जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया। साथ ही रोजाना दो घंटे जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुई। कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए आरोपी क्षेत्र को छोड़ अन्य स्थान पर नहीं गई।

कोर्ट ने पाया कि आरोपी ने आदेश का अनुपालन किया और चूंकि मामले की जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए अंतरिम जमानत को जमान में बदला जाता है। चूंकि आरोपी एक छात्रा है और दिल्ली में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


इसलिए उसे पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने की छूट दी जाती है। लेकिन जब तक चालान पेश नहीं होता, तब तक वह बिना कोर्ट की इजाजत के देश के बाहर नहीं जाएगी।

उल्लेखनीय है कि डीजीपी की बेटी की कार की टक्कर से रिहाड़ी इलाके में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 304-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें