फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला, एएसआई ने झांसा देकर लौटाया, फिर घर में घुसकर किया दुष्कर्म

Sun, 06 Sep 2020 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के राजोरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में थाने में ही तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले एएसआई ने महिला को फुसला कर घर भेज दिया और बाद में उसके घर में जाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में एएसआई मोहम्मद शब्बीर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुद्धल पुलिस थाने में एक महिला किसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने आई थी। उसकी फरियाद सुनने के बजाय एएसआई ने उसे झांसा देकर लौटा दिया। बाद में वह महिला के घर में जा घुसा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दो साल में होना था रिटायर
बुद्धल स्थित पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया कि जिस एएसआई पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है, दो साल बाद उसे सेवानिवृत्त होना था। दुष्कर्म मामले में शिकायतकर्ता महिला उससे आधी उम्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें