मेजर अनीता का मौत मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। अनीता मामले में फंसे आरोपी मेजर ने कोर्ट में अपनी जमानत की अर्जी दी है। जिसे खारिज कराने के लिए अनीता की बहन भी जम्मू पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी कीमत पर जमानत नहीं होने देंगी।
यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की लेटलतीफी की वजह से यह मामला इस तरह से हो गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 15 दिन बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ा। इसकी वजह से उसे अपना बचाव करने का मौका मिल गया। यह मौका पुलिस की तरफ से जानबूझ कर दिया गया।
ताकि वह खुद को सुरक्षित रख पाए। पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो गया है। वहीं मेजर अनूप ने कोर्ट में अपनी जमानत के लिए कई तरह के सबूत दिए हैं। इसमें अनीता के साथ व्हाटसएप पर की गई चैट की डिटेल। फोन पर बात की गई डिटेल। कुछ फोटोग्राफ आदि लगाए गए हैं।