नगरोटा से उधमपुर की तरफ जा रही एक इंडिका कार में बीच सड़क में आग लग गई। काफी देर तक चालक कार को आग की लपटों में लेकर ही चलता रहा। जब उसने कुछ दूर जाकर देखा तो पूरी कार में आग लग चुकी थी।
वह किसी तरह से कार से बाहर निकला और अपनी जान बचाई। कार में सबसे पहले पिछले हिस्से में आग लगी। इसके बाद आग आगे के टायर तक पहुंच गई। जब गाड़ी पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई तो चालक के होश उड़ गए।
वह किसी तरह से बाहर निकला। जब तक आग बुझाने के लिए कोई पहुंचता, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। जम्मू के घो मन्हासा के रहने वाले रंजीत सिंह अपनी इंडिका कार (जेके02एल, 8359) लेकर उधमपुर की तरफ जा रहे थे।
अभी कुछ दिन पहले भी नगरोटा में ही एक चलती कार में आग लग गई थी। इसमें बैठे युवकों ने भी किसी तरह से अपनी जान बचाई थी।