फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में निमार्णाधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत

Thu, 11 Jun 2015 11:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान को गिराने के दौरान हुए हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। लेकिन, एक ही मजदूर को बचाया जा सका। बाल गार्डन इलाके में एक मकान को बाढ़ से क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन


इसे गिराने का काम चल रहा था। वीरवार को इसमें तीन मजदूर लगे थे। मकान गिराने के दौरान अचानक पूरा मकान एकसाथ ही भरभराकर गिर पड़ा। इसके चलते काम कर रहे तीनों मजदूर मलबे में दब गए। घटना की तत्काल प्रशासन तथा पुलिस को सूचना दी गई। आननफानन में रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।

पुलिस के अनुसार मरने वालों की शिनाख्त कर ली गई है। इनके नाम बशीर अहमद तथा गुलाम मोहम्मद हैं। दोनों श्रीनगर के पालपुरा इलाके के रहने वाले थे। तीसरा मजदूर मामूली रूप से घायल हुआ है। उधर, मकान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सभी ने रेस्क्यू टीम के साथ मलबे हटाने के काम में हाथ बंटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो-सोशल मीडिया)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें