फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में सेंध, हजारों की नकदी उड़ाई

Sun, 13 Mar 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के गुर्जर नगर इलाके में दिनदहाड़े चोरी होने का मामले सामने आया है। हजारों रुपये नकदी और सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी होने की सूचना है। पुलिस के पास इसकी शिकायत पहुंची है।  मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में किसी के न होने का लाभ उठा कर चोरी की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के नमूने जुटा कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोगी गेट के पास रहने वाले रूप लाल की नरवाल के पास दुकान है। वह शनिवार सुबह अपनी दुकान पर चले गए। उनकी पत्नी शशि 12वीं की परीक्षा दिलाने अपनी बेटी सुनैना को स्कूल ले गई। जब घर आकर देखा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। 

अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। उसने पाया कि ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ है, जिसमें से 70 हजार कैश, पायलें और सोने के गहने गायब थे। इसके बाद उसने पति को फोन पर इसकी जानकारी दी। एसएचओ जावेद मलिक का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें