फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सोपोर में एक घंटे के भीतर दो ग्रेनेड हमले

Thu, 23 Jun 2016 09:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
ग्रेनेड - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस को निशाना बनाते हुए एक घंटे के भीतर दो ग्रेनेड हमले किए गए।
विज्ञापन


इन हमलों में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों को तलाशने के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

सूत्रों के अनुसार शाम करीब पांच बजे सोपोर के अमरगढ़ इलाके में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए उस पर ग्रेनेड हमला किया गया। सूत्रों की मानें, तो यह हमला सोपोर के एसडीपीओ की रक्षक गाड़ी पर उस समय हुआ, जब वह इलाके के रेलवे पुल के करीब से गुजर रही थी।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद सोपोर में आतंकियों द्वारा एक और ग्रेनेड हमला किया गया। यह हमला कुछ दूरी पर मॉडल टाउन इलाके में एसओजी की पार्टी पर हुआ, जिसमें डीएसपी आपरेशंस भी थे। सुरक्षा बलों के आला अधिकारियों ने घटना स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें