फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हालत में सुधार, युवक अब भी फरार

Tue, 23 Jun 2015 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक होटल की दूसरी मंजिल से कूदने वाली युवती की हालत अब ठीक बताई जा रही है, लेकिन होटल में युवती के साथ रुकने वाला युवक  रियाज अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है। उसका फोन अभी भी स्विच आफ है। पुलिस होटल मालिकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कई सवाल ऐसे हैं, जिस पर होटल मालिकों से जवाब मांगे जा रहे हैं। पिछले छह दिन से होटल में युवक ने किराया नहीं दिया था। दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में रह रहे थे, लेकिन होटल ने पुलिस को सूचित नहीं किया। ऐसे तमाम पहलुओं पर पुलिस होटल मालिकों से पूछताछ में लगी है। अस्पताल में घायल युवती की हालत में अब सुधार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर के गुम्मट स्थित होटल खजान की दूसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा दी थी। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती होटल में अठारह दिनों से मेंढर के रहने वाले एक युवक के साथ रह रही थी। पुलिस की मानें तो युवक के अपने घर में दोनों के बारे न बताने पर युवती परेशान थी और उसने इसलिए छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें