संदिग्ध परिस्थितियों में घर में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार बबीता रानी (21) निवासी नानक नगर को बुधवार को घर में फंदे लटका देख परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में उसे जीएमसी अस्पताल ले गए।
डाक्टरों ने उसे मृत लाया करार दिया। पुलिस की ओर से मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, बस स्टैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध महिला का शव मिला है। बस स्टैंड में सुबह के वक्त एक महिला जमीन पर पड़ी दिखी।
वहां से गुजर रहे लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला मर चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर और शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।