वीरवार को ब्रासाना (डोडा) में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से युवती की मौत शनिवार को जीएमसी अस्पताल में हो गई। हादसे का शिकार लड़की का इलाज शुक्रवार से ही अस्पताल में चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनीजा बानो (18) पुुत्री गुलाम मोहम्मद खांडे निवासी ब्रासाना (डोडा) को अपने घर पर ही बंदूक की सफाई के दौरान गोली लगी थी। घर वालों ने उसे शुक्रवार को जीएमसी में भर्ती कराया था।
जहां उसका आपरेशन हुआ था। लगातार स्वास्थ्य में गिरावट की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।