फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में फर्जी चेक से निकाल लिए दो लाख

Sat, 06 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में पैसे जमा कराना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। बैंक में व्यक्ति के नाम से फर्जी चेक के जरिये दो लाख रुपये निकलवा लिए गए। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से अब मामला पीएमओ कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन


गंग्याल के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में अपनी बेटी की शादी के लिए जीपी फंड डिग्याना स्थित जम्मू सेंट्रल कारपोरेशन बैंक में 210500 रुपये जमा कराए। इसके बाद उसके अकाउंट से 7 फरवरी, 15 मार्च, 17 मई, 24 मई और 27 मई 2014 को पांच बार चेक के जरिये ट्रांजेक्शन से 45 हजार एक बार, फिर इसके बाद अगली ट्रांजेक्शन में 45 हजार, फिर 42500, फिर 48000 और फिर अंतिम ट्राजेक्शन में 30 हजार रुपये निकाले गए।

वह जब बैंक में पैसे निकालने गए तो पता चला कि अकाउंट में सिर्फ 356 रुपये बचे हुए थे। इसके बाद उन्होंने सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस एफआईआर नंबर 146, 2014 में धारा 420, 467 के तहत बैंक के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक इस मामले की कोई जांच नहीं की गई। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से इंसाफ के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। विनोद कुमार ने अब अपना दुखड़ा मंत्री जितेंद्र सिंह के पास पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें