फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-बाइक भिड़ंत में चार जख्मी

Sun, 21 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दो सड़क हादसों में बस के पीछे बाइक टकराने से चार लोग जख्मी हो गए। इनमें से तीन लोगों को जीएमसी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे करथोली के पास मिनी बस के पीछे बाइक टकराने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार को बिश्नाह निवासी विशाल मेहरा और हीरानगर निवासी लवली कुमार बाइक से सांबा की तरफ जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही बाइक सवार करथोली के पास पहुंचे, आगे चल रही मिनी बस के पीछे बाइक टकराने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया।

वहीं, सांबा के दियानी गांव के पास रविवार शाम को हाईवे पर एक बस और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां फौरी उपचार देकर उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को दियानी गांव के पास हाईवे पर एक बस (जेके02 वीएफ 7381) कठुआ की ओर जा रही थी। चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे आ रही एक बाइक बस से टकरा गई।

इस हादसे में बाइक (जेके 21ए 8372) पर सवार स्वर्ण सिंह पुत्र मग्गर सिंह निवासी ओडा और विक्रम सिंह पुत्र तनेत्र सिंह निवासी जनोहा, सुंब घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां फौरी उपचार देकर दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें