फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षा देते चार मुन्नाभाई पकड़े

Tue, 20 Jan 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर पुलिस ने मंगलवार को चार मुन्नाभाई दबोचे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पुलिस ने पहले दो को पकड़ा। फिर इनकी जानकारी पर दो अन्य युवकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


मामला गांधीनगर हायर सेकेंडरी स्कूल का है। यहां पर दसवीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर चल रहा था। यहां फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने रोल नंबर जांचने पर दो छात्रों को फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार शुभम गुप्ता निवासी चट्ठा और अमनदीप सिंह निवासी कासिम नगर गांधीनगर के हायर सेकेंडरी स्कूल में राहुल गुप्ता और रबजोत सिंह दोनों निवासी करण बाग की जगह परीक्षा दे रहे थे। पहले तो परीक्षा देते रहे।
विज्ञापन


जब फ्लाइंग स्क्वायड की टीम इन तक पहुंची तो इनके रोल नंबर जांचे गए। यहां रोल नंबर पर चेहरों में बदलाव देखा गया। इसके बाद टीम ने पुलिस को सूचित किया। गांधीनगर के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि युवकों के खिलाफ एफआईआर नंबर 15 में 419, 420, 2/5 पीयूई एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गांधीनगर पुलिस ने ही अभी कुछ दिन पहले इसी स्कूल में ईटीटी की परीक्षा में भी चार छात्रों को दबोचा था। इसी स्कूल में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

एसडीपीओ गांधीनगर हरजीत सिंह ने कहा कि पहले परीक्षा देने वाले छात्रों को पकड़ा गया। इनसे पूछताछ पर बताया गया कि किनकी जगह यह परीक्षा दे रहे हैं। इनके  पता बताने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें