सांबा में देर रात हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुआ जतवाल थाने के निकट हुआ, जिसमें कार की ट्रक से टक्कर में कार सवार करनाल निवासी तीन लोगों की मौत हो गई।
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी घटना भी जतवाल थाने के निकट ही हुई, जिसमें कार की टक्कर से एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद सामने खड़े ट्रक से टकराई कार में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा वीरवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुआ। करनाल से एक इंडिगो कार बीपी (11जेड8940) जम्मू के लिए आ रही थी। कार जब जतवाल थाने के निकट संतगढ़ी पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में एक गंभीर घायल
हादसे में कार सवार करनाल निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र हरी कृष्ण, सुखविंदर सिंह पुत्र गंधर्व सिंह और सुनील कुमार पुत्र कुलदीप राज की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कार सवार में ही सवार एक अन्य व्यक्ति सुरिन्द्र सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी संगरूर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई।
अभी पुलिस पहली घटना से उबरी भी नहीं थी कि रात ढाई बजे के करीब जतवाल थाने के निकट ही एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।
बेकाबू कार ने ट्रक ड्राइवर को कुचला
जानकारी के अनुसार रात ढाई बजे के करीब प्रदीप कुमार निवासी गांव खिकरी, बड़ी ब्राह्मणा कार द्वारा करनाल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जतवाल थाने के निकट एक ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे ट्रक कर शीशा साफ कर रहा था।
तभी कार (एचआर20क्यू4746) ने ट्रक ड्राइवर रंजीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी मकेरिया पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए रंजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे के बाद अनिंयत्रित हुई कार सामने खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराई। जिसमें कार सवार दंपति प्रदीप चौधरी और अनीता देवी दोनों घायल हो गए। उन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी।