फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर और कार की टक्कर में चार घायल

Sun, 01 Feb 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबाद थाना के अंतर्गत रात को मेटाडोर और कार की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


इनमें हरशा डोकरियां निवासी गणेश दत्त (22), तालाब तिल्लो निवासी एचएन पहसिन, (62), समीर (34) और भगवती नगर निवासी विकास कुमार (25) शामिल हैं।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनका इलाज चल रहा है।

मेटाडोर अखनूर की ओर जा रही थी, जबकि कार तालाब तिल्लो की ओर जा रही थी, तभी दोनों की टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

माइग्रेंट जगती नगरोटा में बाइक स्लिप होने से टीआरटी निवासी बासकर (45) और बृज नाथ (55) घायल हो गए। इसी तरह से गुजर नगर में आटो की टक्कर से गुजर नगर निवासी गुलशन घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें