जिले में सड़क दुर्घटनाओं की दो घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार की सीमावर्ती गांव कगवांला में एक अज्ञात ट्रेक्टर ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
मोटर साइकिल चालक शशि पाल पुत्र रमेश लाल निवासी पगंदौर और पीछे बैठा जितेंद्र शर्मा पुत्र मदन लाल निवासी पंगदौर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल सांबा लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के जीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया।
एक अन्य सड़क दुर्घटना में महेश्वर के निकट एक कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल पर सवार सत्या देवी (70) पत्नी हरनाम सिंह निवासी कलोआ सांबा काजल (22) पुत्री कुलदीप सिंह और विरेंद्र सिंहं पुत्र हरमान सिह दोनों निवासी कलोआ सांबा घायल हो गए। सांबा जिला अस्पताल से सत्या देवी और काजल को जम्मू रेफर कर दिया।