फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Sat, 25 Nov 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में फैजाबाद-रायबरेली हाईवे पर सरियावां चौराहे के पास शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


उसरू अमौना थाना पूराकलंदर निवासी चंद्रहास (27) टेंपो चालक था। शनिवार सुबह दस बजे वह रानी बाजार से टेंपो में यात्रियों को बैठाकर फैजाबाद जा रहा था। सरियावां चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।

इससे टेंपो पलट गया और चालक चंद्रहास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टेंपो में सवार मनोहर, सुशील समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ अयोध्या राजू कुमार साव व पूराकलंदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


वहां तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें