जम्मू के जानीपुर की पांपोश कालोनी में हुई वाली महिला के हत्या के आरोपी पति का अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन हत्या आरोपी पकड़ में नहीं आया है। जांच में पता चल रहा है कि मृतक महिला और आरोपी पति के बीच पिछले एक साल से झगड़ा चल रहा था।
अकसर दोनों में लड़ाई झगड़ा होता था और कई बार मारपीट भी हुई। आरोपी पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। इसलिए महिला ने अपने दोनों बच्चों को अपने मायके छोड़ रखा था। पत्नी के साथ हर रोज गालीगलौज करना और मारपीट करना उसकी आदत बन गई थी।
महिला ने इसकी शिकायत अपने ससुरालियों से की, लेकिन ससुरालियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ससुरालियों से भी कई तरह की पूछताछ कर रही है। एसएचओ मंजूर कोहली ने बताया कि आरोपी की तलाश में विशेष टीमों का गठन किया गया है। कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।