फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल का दूल्हा 10 साल की दुल्हन और वो 25 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन जिले के चंद्रकोट थाना अंतर्गत पापड़िया गांव में बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनमें से चार को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया। जबकि मुख्य आरोपी को 10 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक करीब एक महीने पहले पापड़ियां गांव निवासी रोमेश कुमार ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी जम्मू के फ्लाय मंडल निवासी रामशरण के बेटे रोमेश लाल से करवा दी।

बताया जाता है कि दूल्हा 40 साल का है। लड़की इस विवाह के विरोध में थी, लेकिन घर वालों ने उसकी जबरन शादी करवा दी। शादी के बाद लड़की को दूल्हा घर ले गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

लड़की के विरोध के बावजूद करवाई शादी

करीब 25 दिन बाद जब लड़की ससुराल से मायके लौटी तो उसने इस शादी की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को दी। लड़की के विरोध के बावजूद हुई इस शादी की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दे दी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को दूल्हा और लड़की के पिता रोमेश कुमार, ठाकरू, बिट्टू और कृष्ण चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चंद्रकोट थाने में चाइल्ड मेरिज एक्ट के अलावा दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

वीरवार को पांचों आरोपियों को मुंसिफ जज के कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर लड़की पक्ष से चार आरोपियों को जमानत दे दी गई, जबकि मुख्य आरोपी दूल्हा रोमेश लाल को 10 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें