फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सरकारी जमीन पर कब्जा करते पांच गिरफ्तार, राजस्व विभाग का रिकॉर्ड जब्त

Sun, 01 Mar 2020 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नगरोटा के जगती क्षेत्र में करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा करते भूमाफियों के पांच गुर्गे गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से तीन लग्जरी वाहन और राजस्व रिकॉर्ड भी जब्त किया गया है। राजस्व रिकॉर्ड में विभागीय मिलीभगत की आशंका पर कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। जमीन की कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस को सूचना मिली कि नगरोटा के जगती क्षेत्र के पास कुछ लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं। कुछ असामाजिक तत्व घटनास्थल पर भी मौजूद थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में छापा मार कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इनसे राजस्व विभाग के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

एसडीपीओ नगरोटा मोहन शर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान समंत सिंह, विश्वनाथ, सुभाष चंद्र, अंचल सिंह और बृज देव सिंह के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर ब्रेजा कार नंबर जेके02 सीई-3645, माइक्रा कार जेके 02बीसी-7531 और फोर्ड जेके02एएच-9292 को जब्त किया है। आरोपी इन वाहनों से भागने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों से मिले राजस्व विभाग के दस्तावेज से अवैध कब्जे में विभागीय मिलीभगत की बात सामने आ रही है, जिस पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें