फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में आग का तांडव

Wed, 18 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को तीन आग लगने की घटनाएं हुईं। कहीं झाड़ियां तो कहीं ट्रांसफार्मर जल गया। दोनों तरफ आग की लपटें निकलते देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल विभाग को कुछ जगह पर भड़की आग को घरों तक पहुंचने से रोकने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया। 

नगरोटा में माइग्रेंट क्वार्टर से आगे नंदोर में झाड़ियों में आग लग गई। यह जगह आर्मी के यूनिट के नजदीक है, इसके साथ ही कुछ घर भी है। देर रात को लगी आग को काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को भेजा गया। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

दूसरी घटना महामाया मंदिर के नजदीक ग्रैंड हिल्स होटल के पास हुई। यहां पर भी झाड़ियों में आग लग गई। कुछ दूरी पर घर थे, जिन्हें बचाने के लिए दमकल ने कड़ी मेहनत के साथ आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


तीसरी घटना में त्रिकुटानगर नगर में ट्रांसफार्मर जल गया। ज्यादा ओवर हीट होने को कारण पहले धुआं उठा, फिर आग निकल गई। लोगों ने दमकल विभाग को खबर दी, तो दमकल ने आग पर काबू पाया। इसके चलते बिजली कई घंटों तक गुल रही।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें