फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के बेसमेंट में आग, लाखों का नुकसान

Sat, 11 Apr 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू रेजीडेंसी रोड स्थित एक मल्टी स्टोरी होटल की बेसमेंट में बने एक गोदाम में शनिवार की तड़के 6 बजे आग लग गई। इस घटना में बेसमेंट में रखी सभी आवश्यक चीजों सहित फर्नीचर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने होटल में आग लगने की सूचना पुलिस को दी, तब पुलिस ने फायर सर्विस स्टेशन फोन किया।
विज्ञापन


सिटी स्थित फायर स्टेशन से करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल में कई लोग बाहर से आकर ठहरे हुए थे। आग लगने के बाद धुआं सारे होटल में फैल गया, लेकिन दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही सबसे पहले स्टाफ और होटल में ठहरे लोगों को बाहर निकला। फिर पानी की बौछार शुरू करके आग पर नियंत्रण पाना शुरू किया।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए होटल से सटी इमारतों पर जाना पड़ा। इस दौरान होटल की बेसमेंट में सारा सामान जलकर रखा हो गया। होटल संचालकों के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। बेसमेंट में काफी फर्नीचर जलकर राख हो गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें