फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ढाबे और किचन में आग तो कहीं पेड़ जला 

Mon, 28 Mar 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संभाग के राजोरी में ढाबे और एक घर के किचन में आग लग गई, जिससे हजारों कीमत का नुकसान हुआ तो किश्तवाड़ में पेड़ जल गया। दोनों घटनाओं में दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और ज्यादा नुकसान होने से रोक लिया। 
विज्ञापन


गुलाब गढ़, राजोरी में दो मंजिला के एक किचन में एलपीजी लीक होने से किचन में आग लग गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन किचन का सारा सामान जल गया। दूसरी घटना भी राजोरी के वैष्णो ढाबे की है। यहां पर भी सिलेंडर रिसाव होने से लकड़ी का सारा सामान, फर्नीचर जल गया।

दोनों घटनाओं में दमकल वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तीसरी घटना में किश्तवाड़ में एक पेड़ को आग लग गई। पानी फेंककर आग को रोका गया। तीनों घटनाओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें