फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और दादा पर मासूम से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप अगर सच हैं तो रिश्तों को तार-तार करने का रोंगटे खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा की एक 14 वर्षीय छात्रा की मां ने नगरोटा पुलिस थाने में अदालत की मदद से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी के साथ पति और ससुर यानी बच्ची के पिता और दादा ने जबरन दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


आरोपी अभी तक आजाद हैं। पुलिस के मुताबिक फरियादी महिला ने सिद्दड़ा इलाके में रहने वाले आरोपी पिता और दादा पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में महिला ने बताया कि 2002 में उसकी शादी सिद्दड़ा के निवासी आरोपी के साथ हुई। उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया।

कुछ दिन बाद ससुराल वाले परेशान करने लगे, लेकिन बेटी के भविष्य को लेकर ससुराल वालों का अत्याचार और यातनाएं सहन बेटी को पढ़ाती रही। 18 मार्च 2015 की सुबह अचानक बाथरूम से चिल्लाने की आवाज आई।
विज्ञापन

नशीली दवा पिला कर पिता ने किया रेप

वह एकदम से बाहर आई तो बेटी के बाथरूम से ससुर को बाहर आते देखा। बेटी से पूछा, लेकिन डरी-सहमी बेटी ने कुछ नहीं बताया। उसकी आठवीं की परीक्षा भी सिर पर थी। जैसे ही बेटी की परीक्षा खत्म हुई तो उसने बेटी को प्यार से पूछा तो बेटी रोने लगी और ऐसा खुलासा किया, जिससे मां की आंखें फटी रह गईं।

बेटी ने बताया कि जुलाई 2013 में जब तुम (मां) कुछ दिनों के लिए चंडीगढ़ गई थी, तो पिता उसे रोज रात को कोई दवा पिला देते थे, जिससे वह बेहोश हो जाती थी, फिर उसके साथ बुरा काम करते थे, ऐसा कई दिनों तक होता रहा था। मना करने पर पीटते थे, जान से मारने की धमकी भी देते थे।

बाथरूम वाली बात पर उसने बताया कि दादा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने बेटी के बाप और दादा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि

त्रिकुटानगर थाना के अंतर्गत इलाके में झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति की तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद बच्ची का गांधीनगर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है, जिसमें दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हुई है।

त्रिकुटानगर पुलिस ने मूलरूप से महाराष्ट्र मौजूदा त्रिकुटानगर में एक झुग्गी में रहने वाले नरिंद्र को बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के चलते गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करने वाले लोग हैं।

रोज कमाकर खाते हैं। उनकी तीन साल की बच्ची जब घर में अकेली थी, तो आरोपी ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बारे में पता चलने पर उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें