फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ का मामला - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
मिनी बस में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कई किलोमीटर तक प्रताड़ना सहने के बाद आखिरकार युवती का सब्र टूट गया। हिम्मत रखकर उसने शोर मचाया। मिनी बस चालक और कंडक्टर शोर से डरकर उसे उतार कर चले आए, लेकिन युवती ने पीछा नहीं छोड़ा और पुलिस को आकर आपबीती बता दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया है। हालांकि एसपी से लेकर एसएचओ तक इस मामले पर कुछ बताने को तैयार नहीं। 
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार बावे तालाब से एक युवती वहां से जम्मू आने वाली मिनी बस में बैठ गई। रास्ते में आते-आते जैसे जैसे मिनी बस में सवारियां कम होती गईं। कंडक्टर युवती से छेड़छाड़ करता चला गया। अंत में जब युवती बस में अकेली रह गई तो वह और ज्यादा छेड़छाड़ करने लगा।

इस बार युवती के सब्र का बांध टूट गया। उसने शोर मचा दिया। वह उसे रास्ते में ही उतार कर आ गए। इसके बाद युवती नवाबाद पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया। एसपी नार्थ, एसडीपीओ नवाबाद दोनों से बात करने के बाद एसएचओ से भी संपर्क किया गया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी न होने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें