दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया
- फोटो : demo
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कुछ दवाइयां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एसडीपीओ बिजबिहाड़ा की देखरेख में डीओ संगम द्वारा इलाके में एक नाका लगाया गया।
इस दौरान (जेके01जे/2343) नंबर की आल्टो कार को नाके पर रोका गया और तलाशी के दौरान गाड़ी से कोडीन फास्फेट की 28 बोतलें बरामद की गईं।इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों आरोपियाें को गिरफ्तार किया है।