रामबन में सड़क हादसे के मृतकों की संख्या 18 तक पहुंच गई है। जीएमसी में भर्ती राहुल कुमार पुत्र दिलीप गुप्ता निवासी दानापुर (बिहार) ने दोपहर बाद दम तोड़ दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। रविवार को बनिहाल के पास बस के खाई में गिर जाने से 16 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जीएमसी शिफ्ट करने के दौरान एक अन्य घायल ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया था। हादसे में मरने वालों के शव सोमवार को उनके पैतृक आवास भेजे गए।