जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हत्यारों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सुंबल सोनवारी इलाके में जेलम नदी में सिर और पैर कटी एक लाश पाई गई है। शव को देख इलाके के लोग सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने नदी में तैरती एक लाश देखी। बिना सिर और पैर की लाश देख इलाके के लोग विचलित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लाश को देखकर ऐसा साफ लग रहा था कि हत्यारों ने उस व्यक्ति के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी।
लोगों ने लाश को देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नदी से निकला। लाश को देखकर प्रतीत हो रहा है कि वारदात को कई दिन पहले अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।