फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 23 दिन से लापता कांस्टेबल का शव नाले से बरामद

Fri, 09 Jun 2017 12:56 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य पुलिस के लापता कांस्टेबल समीर जी कुमार का शव बुधवार की सुबह कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में पोहरू नाले से बरामद कर लिया गया। समीर जी कुमार 14 मई को इसी इलाके से लापता हुआ था। बाद में पता चला कि समीर की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया था। उसी के साथी एसपीओ ने उसकी हत्या की बात कबूली थी।
विज्ञापन


हालांकि, उसकी ओर से कई बार बयान बदले जाने के बाद मामला संदेहास्पद लग रहा था। ऐसे में शव मिलने के बाद मृतक समीर जी कुमार के परिवार वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।गौरतलब है कि कांस्टेबल समीर जी कुमार को तलाशने और मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी द्वारा आरोपी एसपीओ से लगातार की गई पूछताछ में एसपीओ ने कबूला था कि समीर जी कुमार को मारने के पीछे उसी का हाथ था। उसका आरोप है कि घटना से पूर्व समीर ने पहलगाम में उसके साथ कुकर्म किया था। इसी नाराजगी में उसने उसका कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार

शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार - फोटो : demo pic
समीर के परिवार वालों ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि उनका बेटा एक अच्छी छवि का था। बता दें कि समीर का शव मिलने से पहले कश्मीरी पंडितों और परिवार वालों ने कई बार उग्र प्रदर्शन किया था। परिवार का यह भी आरोप है कि एक सोची समझी साजिश के तहत समीर की हत्या की गई है। 

मृतक कांस्टेबल के चाचा चांद जी कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले में काफी संदेह लग रहा है। एसपीओ ने कई बार अपने बयान बदले हैं। पहले उसने कहा कि कांस्टेबल अपने अफेयर से तंग आकर नदी में कूद गया।

फिर उसने कहा कि उसके साथ कुकर्म हुआ। इसकी वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की सही से जांच करे, ताकि हकीकत सामने आ सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें