फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में बढ़ रही हैं साइबर क्राइम की घटना

Sat, 02 Dec 2017 12:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
राज्य में साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। जागरूक करने के बावजूद लोग इसके शिकार हो रहे हैं। कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें धोखे से बैंक खातों से पैसे निकाल लिए गए हों। खासतौर पर महिलाएं इसका शिकार हो रही हैं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से देखा गया है कि बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड का पिन पूछकर कर ठगा जा रहा है। लोगों से उनकी जानकारी लेकर उन्हेें ठगा जा रहा है। पहले मोबाइल पर इनाम देने की जानकारी देकर महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाती थीं, अब मोबाइल पर संदेश के जरिए नया ट्रेंड शुरू हो गया है।

मोबाइल पर विदेशियों के नाम से संदेश आ रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि उन्हें अपने परिवार में हाउस कीपर के लिए मेल या फीमेल मैनेजर की आवश्यकता है। ऐसा कहकर जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और पुलिस की ओर से कई बार लोगों के जागरूक किया गया है कि किसी को भी एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खातों की जानकारियां न दें। बावजूद इसके लोग जानकारी दे देते हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोगों को समझाने के बाद भी लोग नहीं समझते। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें