फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों की टक्कर से युवक हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जमुआंव निवासी तारकेश्वर गुप्ता का पुत्र राहुल गुप्ता (30) और अर्जुन राम का पुत्र कोमल राम (28) साइकिल से कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कुचौरा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियों ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घबराया चालक वाहन घटनास्थल के पास खड़ी कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों के परिजनों के साथ ही एम्बुलेंस कर्मियों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मी घायलों को जिला अस्पताल लाए। थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि घायलों के परिवार वालों की तरफ से अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें