हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में शुरू हिंसा अभी तक जारी है। मंगलवार को 46वें दिन भी कश्मीर घाटी के दसों जिलों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी है।
मंगलवार को अलगाववादियों ने महिलाओं से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। जिसके चलते सभी इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घर में राशन की किल्लत बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए है।
गौरतलब है कि आठ जुलाई को सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को ढेर कर दिया था, जिसके बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है।