फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 22 Jun 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के कर्मी ने खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में कर्मी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। कई घंटों तक चले आपरेशन के बाद घायल के सीने से गोली निकाल दी, लेकिन अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


घायल पीजे वोरा असम का रहने वाला है। सीआरपीएफ की 126 बटालियन में तैनात कर्मी इस समय रियासी में तैनात है। वह ड्यूटी के लिए माहौर आया हुआ था। 

सुबह उसने ड्यूटी के वक्त अपनी ही राइफल से गोली मार ली। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे माहौर अस्पताल पहुंचाया। जहां से चॉपर की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। वहीं कर्मी के गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें