फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत

Mon, 11 May 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 24वीं बटालियन में तैनात एक जवान की अपनी ही राइफल की गोली लगने से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह (पुत्र लाल सिंह) उत्तर प्रदेश के शहजादपुर का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर (बेल्ट नंबर 941180956) जवाहर टनल स्थित यात्री निवास में तैनात था और हाल ही में छुट्टी काटकर घर से लौटा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि धर्मवीर ने अपनी ही एके-47 राइफल से खुद पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धमके की आवाज सुन साथी जवान मौके पर पहुंचे तो धर्मवीर को खून से लथपथ पाया। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को दी। जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। आरंभिक जांच में यह नहीं पता चला कि जवान ने किन हालात में ऐसा कदम उठाया।

फंदे से झूलता मिला सेना का जवान
गंग्याल थाना के अंतर्गत अपनी बैरक में रविवार को सेना का एक जवान फंदे से झूलता मिला है। गंभीर हालत में उसे एमएच सतवारी अस्पताल में भर्ती करवाया तो वहां जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुंजवानी बाईपास स्थित आर्मी की 15 बटालियन के इंजीनियर रेजीमेंट का कांस्टेबल बेल सरगन (27) अपनी बैरक में झूलता मिला था। अन्य साथियों ने देखा तो शोर मचाया और तुरंत जवान को नीचे उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें