फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIPP घोटाले में आठ के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच विभाग ने बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम घोटाले में आठ और लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ अवैध रूप से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2012 पास करने के अलावा इस घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इन लोगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने स्पेशल जज एंटी-करप्शन के कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

ये हैं आठ आरोप‌ियों के नाम

क्राइम ब्रांच ने जिन 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, उनमें अब्दुल हमीद भट निवासी क्रालटेंग सोपोर, सोहेल अहमद वानी निवासी नानिल अनंतनाग, बशीर अहमद तांत्रे निवासी वानबल रंगरेट, महविश बशीर निवासी वानबल रंगरेट, डॉ. परवीन निवासी कयूम कॉलोनी रावलपुरा श्रीनगर।

बीनिश भट निवासी कयूम कॉलोनी रावलपुरा श्रीनगर, डॉ. सबीना निवासी हाफिज कॉलोनी पीरबाग श्रीनगर और मंशा निवासी हाफिज कॉलोनी पीरबाग़ श्रीनगर शामिल हैं।

जबकि महक हमीद जोकि नाबालिग है, के खिलाफ चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रट श्रीनगर के कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी।
विज्ञापन

29 छात्र, 24 अभ‌िभावक, 6 दलाल

क्राइम ब्रांच द्वारा दायर की गई इस चार्जशीट के साथ कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2012 घोटाले में मुख्य आरोपी मुश्ताक  अहमद पीर को लेकर कुल आरोपियों की गिनती 60 तक पहुंच गई है, जिनमें से 29 छात्र, 24 अभिभावक और 6 दलाल शामिल हैं।

मुश्ताक  अहमद पीर घोटाले के समय बोर्ड ऑफ  प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशनस के अध्यक्ष थे। गौरतलब है कि राज्य में हुए एमबीबीएस घोटाले ने सबको हैरान करके रख दिया था।

यह चौंका देने वाला घोटाला राज्य में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2012 के दौरान हुआ जिसके टेस्ट पेपर उस समय के जम्मू व कश्मीर बोर्ड ऑफ  प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम के चेयरमैन द्वारा लीक आउट किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें