फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलते वक्त खिलाड़ियों में झगड़ा, एक की हालत गंभीर

Wed, 09 Mar 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • नगरोटा थाना के अंतर्गत बजालता में क्रिकेट खेलते वक्त खिलाड़ियों में झगड़ा हो गया।
  • एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी पर बल्ले से हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा थाना के अंतर्गत बजालता में क्रिकेट खेलते वक्त खिलाड़ियों में झगड़ा हो गया। एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी पर बल्ले से हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। अन्य साथियों ने जगती नगरोटा निवासी सुशांत सिंह को जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया। हमले में खिलाड़ी के सिर पर गहरी चोट आई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बजालता में मंगलवार को रोजाना की तरह जब मैच खेला जा रहा था तभी विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ एक खिलाड़ी की बहस हो गई।  तभी किसी ने बल्ले से हमला करके जगती नगरोटा निवासी सुशांत सिंह पर हमला कर दिया, जिससे सुशांत के सिर पर गहरी चोट आई है। उसे इमरजेंसी में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक युवक के बयान के बाद ही कार्रवाई होगी।

कर्मी के सरकारी क्वार्टर में चोरी

कनाल रोड स्थित सिंचाई विभाग के क्वार्टर में रहने वाले सुरिंदर कुमार के कमरे में चोरी का मामला सामने आया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने क्वार्टर में मौजूद नहीं था। वह जब क्वार्टर पहुंचे तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में देखा तो चोरी हो गई थी। 
विज्ञापन


वहीं गांधीनगर थाना अंतर्गत ओकाफ मार्केट से सोमवार की देर रात को बैटरियां चोरी हो गईं। गांधीनगर पुलिस को न्यू प्लाट निवासी विकास जंडियाल ने शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की रात को वह अपनी बैटरी की दुकान बंद करके घर चला गया था, सुबह आकर देखा तो दुकान में से कुछ बैटरी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें