महिला के साथ मारपीट कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी तपिश दत्ता के खिलाफ स्पेशल म्यूनिसिपल मोबाइल मजिस्ट्रेट ने कड़ा संज्ञान लेने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही जांच कर रहे पुलिस के जांच अधिकारी खुर्शीद अहमद द्वारा कोर्ट में मामले को खत्म करने को लेकर पेश की गई इखतामी रिपोर्ट पर भी एतराज जताया।
जांच अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है। दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी ने आरोपी को बचाने की कोशिश की है। सारे सबूत आरोपी के खिलाफ होने के बावजूद मामले की इखतामी रिपोर्ट पेश की।
आरोपी पर संज्ञान आरोप साबित हो रहे हैं और सारे गवाह उसके खिलाफ हैं। इसलिए आरोपी तपिश दत्ता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में पेश न होने पर समन भी जारी किया गया। जेएनएफ