फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ये जम्मू में ऑनलकिलिंग की शुरूआत है?

Tue, 16 Jun 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज करके अपने दो बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे एक दंपति पर युवक के परिवार वालों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। 13 जून को आरएस पुरा में जेठ ने जबरन अपने छोटे भाई के कमरे में घुसकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट की है। पीड़ित बेबी देवी (30) को गंभीर चोटें आईं हैं। बेबी देवी का एक पैर और एक बाजू टूट गई है।
विज्ञापन


बेबी की टूटी टांग पर पलस्तर चढ़ाया गया है, जबकि दोनों बाजुओं पर गंभीर घाव हुए हैं। पति सुनील गुप्ता के मुताबिक बाजुओं पर 80 टांके लगे हैं। बेबी की हालत काफी गंभीर बनी है। पेट में काफी सूजन आ गई है। बेटी का आरोप है कि वह अपने घर में अकेली थी। तभी उसका जेठ अनिल गुप्ता उसके घर आया।

उसने उसे रोकने का प्रयास किया और दरवाजा बंद कर दिया, लेकिन उसने दरवाजा तोड़ दिया। तब पति घर में नहीं था। बुरी तरह से पिटाई से बेबी जख्मी हो गई। इनका एक बेटा और डेढ़ साल की बच्ची है। पति सुनील हार्डवेयर की दुकान पर पांच हजार रुपये की नौकरी करता है। अस्पताल में उपचाराधीन बेबी ने इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्हें काफी रोष है। सुनील का कहना है कि चार साल पहले उन्होंने लव मैरिज की थी, जबकि पिता नहीं मान रहे थे। उन्होंने साफ कह दिया था कि जमीन जायदाद का कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। कुछ समय बाद घर में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


वह किराये के मकान में रहने लगे थे। बावजूद परिवार के लोग पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए दबाव बनाते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें