फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमला करने के हैं आरोपी दंपति

Sat, 20 Feb 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बेली चराना पुलिस ने लंबे समय से भगोड़े चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में प्रमुख बेली चराना निवासी मेजर सिंह उर्फ लकी मन्हास और उसकी पत्नी बबली देवी को बिक्रम चौक से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अंतू कोतवाल को सतवारी से पकड़ा गया है। इनके खिलाफ पुलिस कर्मी की घड़ी छीनने का भी आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बेली चराना निवासी मेजर सिंह उर्फ लकी मन्हास के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप के चलते धारा 354, 341, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

7 जनवरी 2016 को पुलिस पार्टी ने आरोपी के घर बेली चराना में छापा मारा तो लकी मन्हास को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन तभी वहां उसकी पत्नी बबली, अंतू कोतवाल और अन्य महिलाओं ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में कांस्टेबल अनिल कुमार की हाथ की घड़ी भी आरोपियों ने छीन ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तब से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
दंपति को बिक्रम चौक और महिला को सतवारी से पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें