फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं कक्षा की छात्रा से पांच महीने तक किया दुष्कर्म

Sun, 01 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करने के बाद पांच महीने तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गांधीनगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। करीब पांच महीने पहले अपहरण की गई छात्रा की अभिभावकों ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने गांधी नगर के डीएसपी की अध्यक्षता में टीम बनाई। रविवार को गांधीनगर पुलिस स्टेशन की इंचार्ज कीर्ति शर्मा की अगवाई में टीम ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके चंगुल से छात्रा को भी मुक्त कराया।

गांधीनगर के डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को नई बस्ती रामपुरा के रहने वाले इमरान ने छात्रा को अगवा कर लिया था और उसे हरियाणा ले गया। यहां उसने छात्रा के साथ पांच महीने तक दुष्कर्म किया। युवक पर पुलिस ने 376 और 363 के तहत मामला दर्ज किया है और उसके पकड़ लिया है।
विज्ञापन


छात्रा का मेडिकल करवाया गया है और परिवार के हवाले कर दिया। इससे पहले छात्रा को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने गांधी नगर पुलिस स्टेशन में हल्ला किया। आरोप था कि छात्रा को बरामद करने में जानबूझ कर ढील बरती गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें