फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में जमकर मारपीट, 10 के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 22 Dec 2014 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर इलाकों में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला पुलिस के पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आने पर काउंटर पर्चा लगाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर और आसपास इलाकों में मारपीट के अलग-अलग मामलों में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इनमें से कुछ मामलों में पुरानी रंजिश के चलते हुए तो कुछ मामलों में विवाद का कारण मामूली बहस सामने आया है।

सतवारी थाना के अंतर्गत इलाके में बीते दिन कुछ लोगों का विवाद हो गया। पुलिस ने हकल सतवारी निवासी अंबेडकर की शिकायत पर सतवारी निवासी रमेश लाल और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरा विवाद अखनूर इलाके में हुआ।
विज्ञापन


यहां कोठे ज्यौड़ियां निवासी सतपाल की शिकायत पर शेरू राम, सीताराम, प्रवीण कुमार और दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की ओर से शेरू राम ने शिकायत दी तो पुलिस ने ज्यौड़ियां निवासी अजय कुमार, सतपाल, बचन कुमार और पवन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इसी तरह से एक अन्य मामले में सतवारी पुलिस ने सौहांजना निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर परांबली निवासी कुलदीप सिंह और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी मामलों में पुलिस की ओर से जांच-पड़ताल की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें