गंग्याल के पास सोमवार देर रात एक ट्रक के कुचलने से घायल हुई मासूम बच्ची की मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार के लोगों सौंप दिया। सोमवार तक आरोपी का ट्रक ही पकड़ा गया था, लेकिन मंगलवार को आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार हो गया।
छह साल की बच्ची ताइबा सोमवार को सड़क से गुजर रही थी कि तभी एक बेकाबू ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में ताइबा की एक टांग टूट गई थी। इसके बावजूद उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।
रात दस बजे तक ताइबा का पिता बेटी को खून देने के लिए भटकता रहा। ताइबा का भाई और रिश्तेदार जीएमसी की इमरजेंसी में थे, जबकि पिता खून का इंतजाम करने में जुटा था। ताइबा के पीठ पर भी गहरे घाव हुए थे। वह इमरजेंसी में सोमवार को ही बेहोश की हालत में थी। फिर मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
एसएचओ एजाज वानी का कहना है कि हादसा होने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था, लेकिन देर रात तक उसे नाका लगाकर दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के घायल होने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। चालक के पकड़े जाने के बाद उसकी पिटाई की गई। गुस्साए लोगों ने उसे जमकर पीटा।