फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने जब्त किया विक्रांत फाइनेंस का रिकार्ड

Sat, 30 Aug 2014 01:35 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाली विक्रांत फाइनेंस कंपनी का रिकार्ड शुक्रवार को क्राइम ब्रांच जम्मू ने जब्त कर लिया। कुछ दिन पहले राजोरी के कुछ लोगों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया था। इसके तहत शुक्रवार को ब्रांच की टीम राजोरी में जांच करने पहुंची। अधिकारियों ने कंपनी के मालिकों से पूछताछ की। साथ ही कंपनी का रिकार्ड भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने कंपनी के मालिक केवल कौल और राकेश गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले विक्रांत फाइनेंस कंपनी के मालिक कंपनी बंद कर चले गए थे। तबसे इसमें पैसा जमा करवाने वाले लोग समय-समय पर कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पैसा जमा कराने वाले लोगों ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

इसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को राजोरी पहुंची। अधिकारियों ने उन लोगों के भी बयान दर्ज किए है, जिन्होंने कंपनी में पैसे जमा कराए हैं। साथ ही मालिकों से भी पूछताछ की कि लोगों के पैसे कहां छोड़े। अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने शिकायत की थी। मालिकों और पैसा जमा कराने वालों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें