फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नाले में गिरने से एक की मृत्यु, सात घायल

Tue, 19 Aug 2014 06:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल जिले में हुई एक सड़क हादसे में एक वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि संभाग के अन्य जगहों में हुई ऐसी ही दुघर्टनाओं में सात लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार सोनामर्ग पुलिस थाने के बजरी नाला इलाके में एक मारूति कार गहरे नाले में गिर गई जिससे उसका चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसकी पहचान गल्टीबंग इलाके के गुलाम नबी शाह के रूप में हुई है।

गांदरबल जिले के ही कंगन क्षेत्र में एक स्कुटर के टक्कर मारने से चित्रगुल के निवासी जहूर अहमद की आठ साल की बच्ची रूकाया घायल हो गई।

बारामूला जिले के मिरगुंड इलाके में एक कार के खाई में लुढ़क जाने से उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। बडगाम जिले के हुमहामा क्षेत्र में एक ट्रक द्वारा पैदल यात्री को कुचल देने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नाम मुहम्मद शबनम बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें