भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में तैनात एक बीएसएफ जवान के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।
मढ़ीन पुलिस चौकी में बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर द्वारा जवान के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। बीएसएफ की 97 बटालियन का जवान मनसा किमा मूल रूप से मिजोरम का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान के लापता होने की रिपोर्ट मढ़ीन पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि जवान बीओपी पानसर में तैनात था और एक फरवरी की शाम किसी दोस्त से मिलने पास की दूसरी पोस्ट पर गया था, जिसके बाद से लापता है। पुलिस के अनुसार बीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी में जवान सादे कपड़ों में ही था।