फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में पुल से नीचे गिरा छात्र, मौत

Sat, 25 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
सेल्फी लेना किस कदर खतरनाक साबित हो सकता है, इसकी बानगी शुक्रवार को बनतालाब नगरोटा पुल पर देखने को मिली। कारगिल निवासी 12वीं का छात्र असगर अली (21) का सेल्फी लेते वक्त पैर फिसला और सीधे पुल से नीचे जा गिरा। तत्काल मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे जीएमसी में पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


न्यू प्लाट इलाके में रहकर बारहवीं की पढ़ाई कर रहा असगर अपने चार दोस्तों के साथ शुक्रवार को घूमने के लिए निकला था। जम्मू लौटते वक्त नगरोटा पुल पर चारों दोस्त सेल्फी लेने के लिए रुके। इसी बीच पुल पर सेल्फी लेते वक्त असगर का पैर फिसल गया और वह पुल से नीचे गिर गया। जीएमसी में तकरीबन चार घंटे तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है।

मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। इस खबर पर असगर के कई दोस्तों को जमावड़ा जीएमसी अस्पताल के बाहर लग गया। असगर के किसी दोस्त को विश्वास नहीं हो रहा था कि जो दोस्त सुबह तक उनके साथ हंस खेल रहा था शाम को वह उनके बीच नहीं रहा।दोस्तों का कहना था कि 28 फरवरी को सभी दोस्तों ने असगर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। 
विज्ञापन


घर में सबसे छोटा असगर घूमने का काफी शौकीन था। उसका बड़ा भाई चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। पिता सरकारी स्कूल में टीचर और मां गृहिणी है। असगर का परिवार कारगिल में ही रहता है। इस खबर के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें