फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में मिला बम, सेना की टीम ने किया निष्क्रिय

Tue, 19 Jul 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में एक बड़ा हादसा होते उस समय टल गया, जब बच्चों ने स्कूल परिसर में जिंदा बम देखा और सेना को इसकी जानकारी दी। सेना की 25 पंजाब यूनिट ने बम को अपने कब्जे में लेकर वीरान इलाके में निष्क्रिय कर दिया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो भलवाल जोन के अंतर्गत आने वाले सरकारी मिडिल स्कूल चंदिया में सोमवार को बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे। इस बीच स्कूल मैदान को समतल किया जा रहा था। छुट्टी से कुछ देर पहले ही बच्चाें ने पुराना बम देखा, जिसकी सूचना बच्चों ने स्कूल हेडमास्टर को दी। 

स्कूल हेडमास्टर ने इसकी सूचना क्षेत्र के सरपंच और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम अपने कब्जे में लेकर सेना को सूचित किया। सेना के बम निरोधी दस्ते ने वीरान इलाके में बम को निष्क्रिय कर दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सेना अधिकारियों ने बताया कि यह पुराना मोर्टार का गोला था। 
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि अगर यह गोला स्कूल में फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के अनुसार स्कूल के मैदान को समतल करने के लिए दरिया और नहर से मलबा लाकर डाला गया था। इसी मलबे में कहीं यह गोला आ गया होगा। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें