जम्मू में ट्रेन की पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जिसे पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि हो सकता है मरने वाला शौच के लिए आया हुआ था।
जहां वह ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस के अनुसार कुंजवानी के पास रेल ट्रैक पर किसी ने शव के होने की जानकारी दी। बुरी तरह से कुचले जाने की वजह से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा। पुलिस ने आसपास पूछताछ की है, लेकिन अभी कोई पहचान नहीं हो रही।