फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से छात्राध्यापिका समेत तीन का अपहरण

Tue, 17 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। जिले में विभिन्न स्थानों से एक छात्राध्यापिका, एक किशोरी और एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किला चौकी पुलिस को दी शिकायत में राजाखेड़ी निवासी तेजवीर सिंह ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी समालखा के गांव मनाना स्थित कॉलज से बीएड कर रही है। इन दिनों वह टीचिंग प्रैक्टिस के लिए समालखा के गांव भापरा स्थित राजकीय स्कूल में जाती थी। वह प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच कॉलेज के लिए जाती थी। रोजाना की तरह 11 जनवरी को भी वह कॉलेज गई थी, लेकिन शाम चार बजे तक नहीं लौटी। आधा घंटे इंतजार करने के बाद उसके पास फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा।

परिजनों ने उसे बहुत तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस के सहयोग से उसके नंबर की कॉल डिटेल भी निकलवाई। पता चला है कि 11 जनवरी को शाम 3:21 बजे करनाल के नंबर से कॉल आई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यानंद कॉलोनी निवासी रामकुमार ने बताया कि 13 जनवरी को विद्यानंद कॉलोनी से उसकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना चांदनी बाग पुलिस को दी है। एक अन्य मामला अर्जुन नगर का है। लल्लू सिंह ने मॉडल टाऊन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से मिर्जापुर, शहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है। अर्जुन नगर में किराये पर रहता है। वह फैक्ट्री में काम करता है। 14 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी घर से कहीं चली गई। उसके बाद लौटकर नहीं आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें